दुकानदार से की मारपीट

गोविंदगंज : साड़ी का पैसा मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है़ उक्त मामला मलाही थाना क्षेत्र के सिरनी बाजार की है़ सिरनी बाजार स्थित साड़ी की दुकान पर तारकेश्वर चौधरी थे. नगदाहां गांव के राजीव गिरि आकर दुकान से साड़ी लेकर जाने लगे. तारकेश्वर ने साड़ी […]

गोविंदगंज : साड़ी का पैसा मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है़ उक्त मामला मलाही थाना क्षेत्र के सिरनी बाजार की है़ सिरनी बाजार स्थित साड़ी की दुकान पर तारकेश्वर चौधरी थे. नगदाहां गांव के राजीव गिरि आकर दुकान से साड़ी लेकर जाने लगे.

तारकेश्वर ने साड़ी की कीमत मांगी. उसने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया . मलाही थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में उन्हें आवेदन नहीं मिला है़

मनाया गया शौर्य दिवस
केसरिया . स्थानीय रामजानकी मठ के परिसर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शौर्य दिवस मनाया़ साथ ही संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी़ बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के नगर संयोजक रूपेश कुमार मिश्रा ने की़ मौके पर प्रखंड संयोजक गुड्डू गुप्ता, क्रांति प्रकाश पाठक, गौरव जायसवाल, नितीन श्रीवास्तव, विक्रम कुमार सहित कई उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >