मोतिहारी : जिला उत्पाद टीम ने आदापुर के मूर्तिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्टॉक कर रखे नकली विदेशी शराब जब्त किया है. विदेशी शराब की बरामदगी गांव के नहर समीप अवस्थित चिन्टू सिं ह के मकान हुयी है. कार्रवाई में एक सौ से पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. जब्त सभी शराब […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : जिला उत्पाद टीम ने आदापुर के मूर्तिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्टॉक कर रखे नकली विदेशी शराब जब्त किया है. विदेशी शराब की बरामदगी गांव के नहर समीप अवस्थित चिन्टू सिं ह के मकान हुयी है.
कार्रवाई में एक सौ से पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. जब्त सभी शराब इम्पेरियर ब्लू व मैग्डवेल ब्रांड के है. इसकी पुष्टि करते अधीक्षक उत्पाद केशव कुमार झा ने बताया कि जब्त शराब प्रथम दृष्ट्या नकली है. जिसकी जांच करायी जायेगी.
वैसे भी जब्त शराब समूह संख्या 78 की दुकान के बगल वाले मकान से बरामद हुआ है. शराब के स्टॉक को अवैध बताते हुए उन्होंने कहा कि विभाग से गोदाम लिए उक्त स्थल की अनुशंसा नहीं की गयी है.
मामले में गृहस्वामी चिन्टू से पूछताछ मे मामला सामने आया है कि 78 समूह संख्या के अनुज्ञप्ति धारक सिहासन यादव के द्वारा दुकान चलाने के लिए रामनिवास साह को दिया गया है. रामनिवास आदापुर के सिरिसिया बैरिया गांव का रहने वाला है. चिन्टू ने बताया है कि रविवार की रात्रि ही उक्त शराब का खेप रामनिवास साह लेकर पहुंचा.
उसने बताया कि उक्त मकान वह लाइसेंसी शराब दुकान के गोदाम के तौर पर उपयोग के लिए किराया पर दिया है. अधीक्षक श्री झा ने बताया कि मामले में पुरी जांच पड़ताल कर अग्रतर कार्रवाई होगी.