मोतिहारी : संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेदकर की 59वीं पूण्यतिथि समारोह संकल्प के साथ रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में मनाया गया़ समारो की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिंघासन राम ने तथा संचालन महामंत्री गंगा राम ने किया़ समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति का विकास भाजपा भी इसी सिद्धांत पर काम करती है़
जिलाध्यक्ष सिंहासन राम ने अनुसूचित समाज को शिक्षित बनाने, संगठित रहने तथा अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया़ सभा को चंद्रकिशोर मिश्र, प्रमोद शंकर सिंह, डा लालबाबू प्रसाद ने संबोधित किया़ मौके पर अच्छेलाल पासवान, महावीर पासवान, किशोर राम, धु्रव रविदास, कामेश्वर चौरसिया, गंंगा राम, मनोज पासवान, भरत राम, सुरेश राम, भिखारी बैठा, चंदन कुमार, विरेंद्र सहनी, सुनिल राम, फ ुलचंद सहनी, जोखू राम, शत्रुध्न राम, रामजी राम, नंदलाल राम सहित सैकडों लोग उपस्थित थे़
