गोविंदापुर के बाद मठलोहियार बैंक में भी डाला था डाका, धराये
मोतिहारी : अपराधियों ने गोविंदापुर ग्रामीण बैंक के साथ मठलोहियार स्टेट बैंक को भी लूटने की योजना बनायी थी. दोनों बैंकों में डाका डालने के लिए चार दिन पहले सभी अपराधी तुरकौलिया हाई स्कूल परिसर में इकठ्ठे हुए. वहीं पर बैंक लूटने का प्लान बना. हथियार की व्यवस्था अनिल कुमार व प्रिंस पटेल ने की. […]
मोतिहारी : अपराधियों ने गोविंदापुर ग्रामीण बैंक के साथ मठलोहियार स्टेट बैंक को भी लूटने की योजना बनायी थी. दोनों बैंकों में डाका डालने के लिए चार दिन पहले सभी अपराधी तुरकौलिया हाई स्कूल परिसर में इकठ्ठे हुए.
वहीं पर बैंक लूटने का प्लान बना. हथियार की व्यवस्था अनिल कुमार व प्रिंस पटेल ने की. जबकि रवि राज ने घटना को अंजाम देने के लिए स्कारियो ठीक किया.बैंक लूटने से एक दिन पहले अपराधियों ने दोनों बैंकों की रेकी की,
उसके बाद एक दिसंबर को अपराधियों ने गोविंदापुर ग्रामीण बैंक पर धावा बोल कैशियर को बंधक बना तीन लाख 36 हजार रुपये लूट लिया.गोविंदापुर में ग्रामीणों का विरोध व चालक द्वारा स्कारपियो लेकर भागने के कारण अपराधियों ने मठलोहियार स्टेट बैंक लूटने का प्लान कैंसिल कर दिया. बोलेरो गाडी लूट बैंक का कैश लेकर सभी फरार हो गये.
इसका खुलासा बैंक लूट की राशि व हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधियों ने किया है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बैंक से लूटी गयी तीन लाख 36 हजार में एक लाख 43 हजार कैश बरामद कर लिया गया है. बाकी कैश की बरामदगी व गिरफ्तार अपराधियों के फरार सार्गिदों को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है.
एसपी ने कहा कि बैंक लूटने के बाद सभी अपराधी जीवधारा में ईख के खेत में छुप कर आपस में पैसों का बटवारा किये थे. अपराधियों ने बैंक लूट की राशि से 40 हजार की शौपिंग की है. उसका बिल भी उनके पास से बरामद हुआ है. एक अपराधी ने हिस्से का 13 हजार नकद अपने बैंक एकाउंट में डाला है.
घटना से पहले अरेराज में पी शराब
गोविंदापुर में बैंक लूटने से पहले सभी अपराधी जीवधारा में जमा हुए. वहां पर जमकर शराब पिया. रवि राज स्कारपियो लेकर पहंुचा. उसपर बैठकर सभी अपराधी गोविंदापुर पहंुचे. वहा छोटू मियां उतर बैंक में घुस गया, जबकि अन्य सभी अपराधी स्कारपियो में बैठ अरेराज चले गये. अरेराज के एक होटल में फिर से शराब का दौर चला.
बैंक में ग्राहकों की भीड कम हुई तो छोटू ने अपने सार्गिदों को फोन पर सूचना दी. अरेराज में मुड बनाकर सभी बैंक मे पहंुचे, उसके बाद लूटपाट व फायरिंग करते हुए भाग निकले.