ट्रेनों की रफ्तार पर लगा कोहरे का ब्रेक

मोतिहारी : बढते ठंड के बीच कोहरा का असर भी शुरू हो गया है़ कोहरा के प्रभाव से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड गयी है़ रविवार को दिन निकलने के साथ ही आसमान में कोहरा का सफ ेद चादर पसरा रहा़ शनिवार की रात्रि बढ़े कोहरा का प्रभाव रेल यात्रियों के परिचालन पर भी दिखा़ […]

मोतिहारी : बढते ठंड के बीच कोहरा का असर भी शुरू हो गया है़ कोहरा के प्रभाव से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड गयी है़ रविवार को दिन निकलने के साथ ही आसमान में कोहरा का सफ ेद चादर पसरा रहा़

शनिवार की रात्रि बढ़े कोहरा का प्रभाव रेल यात्रियों के परिचालन पर भी दिखा़ मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड से गुजरनेवाली लंबी दूरी की कई ट्रेन विलंब रही़ जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुजफ्फरपुर 12558 सप्तक्रांति दो घंटा, रक्सौल-हावड़ा 13022 मिथिलाा तीन घंटा, 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक सात घंटा,

जम्मू-गुवाहाटी अमरनाथ चार घंटा नियत समय से देरी से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची़ वहीं लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब से रेलखंड की अन्य सवारी ट्रेन भी प्रभावित हुआ़ 55042 गोरखपुर-सोनपुर सवारी गाड़ी तीन घंटा विलंब रही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >