तीन शॉर्प शूटर गिरफ्तार

मोतिहारी : पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के तीन शाॅर्प शूटर को गिरफ्तार किया है.पताही के कोदरिया गांव से पहले मोहन उर्फ नरेश पंडित की गिरफ्तारी हुई. उसकी निशानदेही पर रमेश सिंह व मुनचुन सिंह पकड़ा गया. रमेश सिंह पताही के पनसलवा व मुनचुन सिंह चकितवल गांव का रहने वाला है. तीनों बदमाशों […]

मोतिहारी : पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के तीन शाॅर्प शूटर को गिरफ्तार किया है.पताही के कोदरिया गांव से पहले मोहन उर्फ नरेश पंडित की गिरफ्तारी हुई. उसकी निशानदेही पर रमेश सिंह व मुनचुन सिंह पकड़ा गया. रमेश सिंह पताही के पनसलवा व मुनचुन सिंह चकितवल गांव का रहने वाला है. तीनों बदमाशों के पास से सेलफोन बरामद हुआ है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश आजाद हिंद फौज के शाॅर्प शूटर है.
संगठन के लिए लेवी मांगने व वसूलने का काम कर रहे थे. पचपकड़ी के दलपत विशुनपुर पंचायत के मुखिया पति नगीना बैठा से पांच लाख की रंगदारी इन्होंने ही मांगी थी.पूछताछ के बाद तीनों बदमाशों को मुखिया पति से लेवी मांगने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनके खुलासे पर संगठन के मेन लीडर
पकड़ीदयाल सिसहनी के मनोज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. उनके पकड़े जाने से संगठन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तीनों बदमाश संगठन का मेन कर्ताधर्ता थे. लेवी के लिए संपन्न लोगों की सूची बनाने से लेकर धमकाने के लिए फोन करने तक का जिम्मा इन्हीं को था.
फेनहारा में सड़क निर्माण कर रही ऋषि बिल्डर से 50 लाख व फेनहारा मनकरवा के मुखिया हरिनंदन सहनी से पांच लाख की लेवी इन्होंने ही मांगी थी. पूछताछ में तीनों बदमाशों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.
फेनहारा के दोनों मामलों में इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. छापेमारी में एएसपी अभियान राजीव कुमार, पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार, सिकरहना डीएसपी बमबम चौधरी, पताही थानाध्यक्ष अरूण कुमार, शिकारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पचपकड़ी थानाध्यक्ष के अलावे पुलिस व सैप जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >