गोविंदापुर ग्रामीण बैंक लूटकांड में तीन धराये

मोतिहारी : जिले के हरसिद्धि थाना अंतर्गत गोाविंदापुर ग्रामीण बैंक से करीब साढे तीन लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है़ एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बैंकों की सुरक्षा बढा दी गयी है और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी […]

मोतिहारी : जिले के हरसिद्धि थाना अंतर्गत गोाविंदापुर ग्रामीण बैंक से करीब साढे तीन लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है़
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बैंकों की सुरक्षा बढा दी गयी है और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जायेगी़ श्री राणा ने बताया कि सभी एटीएम शाखाओं पर गार्ड की तैनाती होगी़ बैंकों को रिटेनर लाइसेंस दिया जायेगा़ उन्होंने कहा कि अगर बड़े व्यवसायी भी रिटेनर लाइसेंस चाहते है तो उन्हें भी जांच के बाद दी जायेगी़
एसपी ने लक्ष्याभ्यास के दौरान फायरिंग से घायल होने की घटना को गलत बताया और कहा कि यह स्थानीय असामाजिक तत्वों की करतूत है़ घायल लड़के के पास को जो गोली बरामद की गयी है वह पुलिस की नहीं है़ उसकी जांच की जा रही है़ उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो 15 फीट और ऊंची दीवार लक्ष्याभ्यास के लिए उठायी जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >