मोतिहारी : हरसिद्धि थाना के गोविन्दापुर ग्रामीण बैंक लूटकांड में एसपी के द्वारा गठित एसआइटी के टीम ने माेतिहारी शहर सहित एक दर्जन से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है .
छापेमारी की मॉनीटरिंग स्वयं एसपी जितेंद्र राणा कर रहे हैं . मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा अापराधिक गिरोह की खोज में मोतिहारी शहर, झखिया, गोबरहा, बैरिया, तुरकौलिया, पीपराकोठी स्थानों पर छापेमारी की गयी है
छापेमारी में शामिल अधिकारी घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य इकठा कर रहे हैं . छापेमारी कहां – कहां हुई उसे आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है . इधर डीएसपी नुरूल हक दियारा क्षेत्र में टोह लगाने के साथ छापेमारी कर रहे हैं .
