मोतिहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गावं में मंगलवार को प्रमी युगल की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी.ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर था कि जब छुड़ाने प्रमी के पिता गये तो उन्हें जमकर पिटाई की गयी. तीनों को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना के संबंध […]
मोतिहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गावं में मंगलवार को प्रमी युगल की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी.ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर था कि जब छुड़ाने प्रमी के पिता गये तो उन्हें जमकर पिटाई की गयी.
तीनों को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना के संबंध में प्रेमी श्याम कुमार का भाई ओमप्रकाश सहनी ने बताया कि उषा और श्याम के बीच वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
उषा हरसिद्धि काॅलेज में बीए की छात्रा है.उसके परिजन को यह प्रेम नागवार गुजरा और रविवार को उसकी हत्या की योजना बना रहे थे.इसकी भनक लड़की को जैसे ही मिली वह अपने प्रेमी श्याम के घर भाग गयी.इस पर मामला और तूल पकड़ा और परिजन श्याम को आम के पेड़ में टांग कर पिटाई करने लगे.जब श्याम पिता को इस घटना की खबर मिली तब वे अपने पुत्र को छुड़ाने घटना स्थल पर पहुंचे जहां उनकी भी जमकर पिटाई की गयी.घटना के बाद वे बेहोश हो जमीन पर गिर गये.
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घायल युवती उषा,श्याम और उसके पिता को इलाज के सदर अस्पताल लायी.उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.