मोतिहारी : एनएच से एफसीआइ गोदाम तक जानेवाली सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को फुर्सतपुर के ग्रामीणों व मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सड़क जाम किया़ लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद सूचना पर पहुंचे मुस्सफिल थाना प्रभारी के पहल पर ग्रामीणों व छात्रों ने जाम को समाप्त किया़
इस संबंध में फुर्सतपुर निवासी शिव सहनी, गुड्डू सहनी, दिनेश सहनी, विखल कुमार, गोलू सहनी आदि ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है़ ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर रहे मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुमन, संतोष आदि ने बताया कि एनएच से एफ सीआइ गोदाम तक जानेवाली सड़क काफी खराब व जर्जर है़
इस सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है़ इस संबंध में छात्र व ग्रामीण पहले भी आवेदन दे चुके है पर अबतक कार्रवाई नहीं हो सकी है़
