निरीक्षण में गड़बड़ी उजागर

कोटवा : स्थानीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को औचक निरीक्षण सिविल सर्जन प्रशांत कुमार द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित दो चिकित्सकों की हाजिरी काटी. साथ ही अस्पताल के अंदर गंदगी सहित कई अनियमितता को देख भड़के. कहा सबकी मिली भगत है बगैर अप्सेंटी के साफ-सफाई एजेंसी का भुगतान होने पर आर्श्चय जताया. […]

कोटवा : स्थानीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को औचक निरीक्षण सिविल सर्जन प्रशांत कुमार द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित दो चिकित्सकों की हाजिरी काटी. साथ ही अस्पताल के अंदर गंदगी सहित कई अनियमितता को देख भड़के.

कहा सबकी मिली भगत है बगैर अप्सेंटी के साफ-सफाई एजेंसी का भुगतान होने पर आर्श्चय जताया. प्रखंड प्रमुख डाॅ अवधेश सिंह द्वारा कर्मियों पावर आरोप लगाया गया कि यह केंद्र भगवान भरोसे चलता है आज तक रोगी कल्याण समिति का गठन नहीं हो सका है जिस पर प्रभारी चिकित्सक वाइएस कुर्ती का जम कर क्लास लिया, वहीं बड़ा बाबू संजय पांडेय से केश बुक जेनेरेटर लागू सहित कई कागजात मांगने पर कागजात घर पर होने की बात बतायी.

इस पर सीएस ने कार्रवाई करने की बात कही. एंटीबायटिक उपलब्ध नहीं रहने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि दो माह पूर्व जिले से आउट डोर की दवा खरीदने के लिए पत्र निर्गत किया गया था. लेकिन आज तक कोटवा नहीं पहुंच सका, साथ ही कई हिदायत देते हुए कहा कि रात में प्रसव नहीं करे पर डाॅक्टरों का वेतन रोक दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >