अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत

कोटवा : थाना क्षेत्र के बंगरा चौक स्थित एन एच 28 पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बंगरा निवासी 58 वर्षीय कन्हैया पांडेय की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार स्व पांडेय प्रतिदिन की भांति कोटवा चौक स्थित कपड़ा दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे, उक्त […]

कोटवा : थाना क्षेत्र के बंगरा चौक स्थित एन एच 28 पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बंगरा निवासी 58 वर्षीय कन्हैया पांडेय की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार स्व पांडेय प्रतिदिन की भांति कोटवा चौक स्थित कपड़ा दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे, उक्त चौक पर साइकिल खड़ा कर पैदल रोड पार कर के होटल से समान लेने के लिए जा रहे थे की अचानक वाहन की चपेट में आ गये. बताया जाता है कि गोपालगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉरपियो ने उन्हें रौंदते हुए पीपराकोठी के तरफ निकल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >