मनकरवा पंचायत के मुखिया से मांगी पांच लाख रंगदारी

फेनहारा (पू. चंपारण) : थाना क्षेत्र के मनकरवा पंचायत के मुखिया से प्रतिबंधित आजाद हिन्द फौज ने पांच लाख रंगदारी मांगी है. इस कारण मुखिया का परिवार दहशत मे है. पुष्टि प्रभारी डीएसपी सह मधुबन सर्किल के इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद ने की है. उन्होंने बताया कि मनकरवा पंयायत के मुखिया हरि नंदन सहनी को आजाद […]

फेनहारा (पू. चंपारण) : थाना क्षेत्र के मनकरवा पंचायत के मुखिया से प्रतिबंधित आजाद हिन्द फौज ने पांच लाख रंगदारी मांगी है. इस कारण मुखिया का परिवार दहशत मे है.

पुष्टि प्रभारी डीएसपी सह मधुबन सर्किल के इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद ने की है.

उन्होंने बताया कि मनकरवा पंयायत के मुखिया हरि नंदन सहनी को आजाद हिंद फौज के कथित चम्पारण चीफ मनोज सिंह ने फोन कर रंगदारी मांगी है.
बताया जाता है कि रंगदार ने रंगदारी नहीं मिलने पर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी है. इधर प्रभारी डीएसपी ने बताया कि रंगदार को पकड़ने के लिए फेनहारा, राजेपुर, मधुबन, पताही व पकड़ीदयाल पुलिस के नेतृत्व मे टीम गठित कर छापेमारी आरंभ कर दी गयी है.
मामले मे फेनहारा थाना में कांड संख्या 65/15 दर्ज की गयी है. फेनहारा में सड़क निर्माण कंपनी व मुखिया से रंगदारी मांगे जाने के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >