700 से अधिक वोटरों पर बनेगा सहायक मतदान केंद्र

मोतिहारी : पंचायत चुनाव को ले वार्ड वार मतदाता सूची विखंडन में हर हाल में पारदर्शिता अपनाते हुए आयोग ने चुनाव के लिए मत पेटियों की सूची विभाग से मांगी है़ चुनाव को लेकर पंचायती राज से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक पटना में हुई़ बैठक के बाद मिली जानकारी के अनुसार गांव में वार्ड […]

मोतिहारी : पंचायत चुनाव को ले वार्ड वार मतदाता सूची विखंडन में हर हाल में पारदर्शिता अपनाते हुए आयोग ने चुनाव के लिए मत पेटियों की सूची विभाग से मांगी है़

चुनाव को लेकर पंचायती राज से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक पटना में हुई़ बैठक के बाद मिली जानकारी के अनुसार गांव में वार्ड स्तर पर मतदाता केंद्र पूर्व की तरह बनेंगे़ मानक वोटर 700 से अधिक होने पर संबंधित वार्ड में सहायक मतदान केंद्र का निर्माण किया जायेगा़

ताकि वोटर को वोट देने में परेशानी नहीं हो़ मतपेटी के संदर्भ में आयोग ने जिला में उपलब्ध मतपेटी और कितने मतपेटी की आवश्यकता होगी़ इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला से मांगी है़ ताकि मतपेटी की व्यवस्था चुनाव के लिए किया जा सके़
इधर जिले के वार्ड वार वोटर सूची विखंडन का कार्य बुधवार को तीसरे दिन जारी रहा़ नाम विखंडन के लिए जिला से प्रपत्र क की प्रति प्रखंडों को भेज दी गयी है़ डीपीआरओ सुनिल कुमार ने सभी बीडीओ को वार्डवार वोटर सूची विखंडन प्रक्रिया की सूक्ष्म मॉनीटरिंग का निर्देश दिया है़ इधर सूत्रों पर विश्वास करें तो पंचायतवार आरक्षण में बदलाव होगा, जिसके लिए संभवत: एक सप्ताह में निर्देश जारी हो सकते है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >