राष्ट्रीय एकता शिविर का आज होगा अागाज

मोतिहारी : जिले में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर एम एस कॉलेज में मंगलवार से शुरू होगा. 24 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. साथ ही विभिन्न राज्यों से कैडेट्स का आना शुरू हो गया है. सोमवार को कई राज्यों से आये […]

मोतिहारी : जिले में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर एम एस कॉलेज में मंगलवार से शुरू होगा. 24 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. साथ ही विभिन्न राज्यों से कैडेट्स का आना शुरू हो गया है.

सोमवार को कई राज्यों से आये कैडेट्स ने अपना रजीस्ट्रेशन कराया. अभी तक केरल, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, नॉर्थ इस्ट, असम, तमिलनाडू, वेस्ट बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडि़सा, पटना तथा भागलपुर के कैडेट्स कैंप में पहुंच चुके है.

कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेम प्रकाश (सेना मेडल) ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से कैडेट्स को दूसरो राज्यों की सभ्यता संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा. कॉलेज परिसर में विभिन्न राज्यों से आये कैडेटे की किलकारियां गूंज रही है. परिसर मीनी भारत का एहसास होने लगा है.

यह कैंप छात्रों में सहकारिता की भावना, पारस्परिक संबंध तथा राष्ट्रीय भावनात्मक एकता का संचार करेगा. इसमें किंचित संदेह नहीं. ऐसा कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेम प्रकाश ने बतलाया. कैंप के सुचारू रूप से संचालन हेतु ग्रुप मुख्यालय के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल चंदन, कर्नल पी ढौढियाल, कर्नल एस बी सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्िटिनंेट कर्नल जे एन सिंह, कैप्टन अरूण कुमार, सूबेदार मेजर अरूण कुमार सहित दर्जनों मिलिट्री स्टॉफ दिन रात लगे है.
मंगलवार सुबह 8.30 बजे कैंप में ओपनिंग एड्रेस का कार्यक्रम संपन्न होगा. कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेम प्रकाश इसमें देश भर में आए कैडेटें एवं अधिकारियों को संबोधित करेंगे. साथ ही कैंप के महत्व पर भी प्रकाश डालेंगे. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैप्टन अरूण कुमार ने डक्त जानकारी दी है.
नि:शक्त बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
पिपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत नि:शक्त छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को बीआरसी कार्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ प्रतियोगिता में कुल 26 बच्चों ने भाग लिया़ ट्राइ साइकिल रेस में फिरोज कुमार ने प्रथम, जलेबी दौड़ में बालक में रूपलाल कुमार, बालिका में पिंकी कुमारी प्रथम रही़
वहीं संगीत प्रतियोगिता बालक में अभिमन्यू कुमार तथा बालिका में ज्योति कुमारी ने प्रथम स्थान झटका़ जबकि चित्रांकन में चुन्नू कुमार, म्यूजिकल चेयर बालक में कुंदन कुमार, बालिका में पिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया़ बीइओ अजीत कुमार शर्मा ने सभी सफल छात्रों को पुरस्कृत किया़
मौके पर बीआरपी मनोज कुमार, महमद फैयाज, परमेश्वर चौधरी, राजेंद्र कुमार, संतोष कुमार पांडेय, विजय प्रकाश आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >