मोतिहारी : स्थानीय एमजेके इंटर विद्यालय के सभागार में मद्यपान एक अभिशाप विषय पर उत्पाद विभाग तथा शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्र एवं वरीय रंग कर्मी श्री विनोद कुमारी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. डीपीओ स्थापना नारद द्विवेदी ने कहा कि छात्र समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाते है.
इसलिए इस कार्यक्रम में आपकों यह संकल्प लेना है कि मद्यपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करेंगे. उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि छात्रों को मद्यपान के खामियों से अपने आस पास के लोगों को सचेत कर मद्यपान विहिन समाज बनाने में योगदान करना चाहिए. वही आज के प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. 26 नवंबर को 1.30 बजे से इसी विषय पर जिला स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होना है.
निर्णायक मंडल के सदस्यों में पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय के विनोद कुमार, सतीश कुमार वर्मा एवं शंभु नाथ पाठक शामिल थे. कार्यक्रम में उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा, प्रधान लिपिक श्री विरेंद्र कुमार पांडेय, अरूणेश कुमार, शशि रंजन कुमार वर्मा, रंयाज अहमद, सुबोध कुमार, सुनील सिंह, आबिद हुसैन, डाॅ विनय पांडेय, उपप्राचार्य रामबाबू शर्मा, संजय कुमार सिंह, कुलवंत सिंह, अनिल कुमार उपस्थि थे.
कार्यक्रम का संचालन जिला स्कूल के शिक्षक श्री लोकेश कुमार पांडेय ने किया.
