ताला तोड़ छह लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा व श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरी की दो भीषण घटनाएं हुई है. चोरों ने बेलबनवा मुहल्ला में झारखंड के चंद्रपुरा थर्मल पावर के कंट्रोलर रविशंकर प्रसाद के मकान का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित चार लाख की संपत्ति गायब कर दी. वहीं श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में महिंद्रा एजेंसी के कर्मचारी […]

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा व श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरी की दो भीषण घटनाएं हुई है. चोरों ने बेलबनवा मुहल्ला में झारखंड के चंद्रपुरा थर्मल पावर के कंट्रोलर रविशंकर प्रसाद के मकान का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित चार लाख की संपत्ति गायब कर दी.

वहीं श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में महिंद्रा एजेंसी के कर्मचारी शिवजी सिंह के घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित दो लाख की संपत्ति चुरा ली. चोरी की दोनों घटनाएं शनिवार व रविवार रात की है. रिश्तेदारों ने फोन पर घटना की जानकारी दी तो दोनों परिवार वाले घर पहुंचे,
उसके बाद चोरी गयी सामानों का आकलन कर कार्रवाई के लिए नगर थाना में आवेदन दिया.
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. रविशंकर प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि बेलबनवा मुहल्ला में कृष्ण मोहन पांडेय के मकान में किराया पर रहते है. उनकी पत्नी शिक्षिका है. छठ पर्व के अवसर पर पत्नी को लेकर झारखंड चंद्रपुरा चले गये.
शनिवार को रिश्तेदार अधिवक्ता शैलेंद्र वर्मा ने फोन से घटना की जानकारी दी. उनके घर से 25 हजार नकद,एलसीडी टीवी, लैपटॉप, 25 हजार के फिक्स डिपोजिट व डेढ़ लाख के एनओसी के कागज व करीब साढे तीन लाख का आभूषण चोरों ने गायब कर दिया है.
वहीं श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने पोल के सहारे छत पर चढ़ शिवजी सिंह के घर में घुस कर कमरे का ताला तोड़ 40 हजार नकद, डेढ लाख के आभूषण के अलावे उनके भतीजे का मोबाइल चुरा लिया. चोरों ने उस फ्लैट के मेन गेट व अन्य लोगों के कमरों को बाहर से लॉक कर दिया, उसके बाद फरार हो गये. पुलिस 24 घंटे के अंदर चोरी की दो घटनाओं से काफी परेशान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >