तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकर सरैया कसबा टोला के दिनेश साह हत्याकांड के नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने मोतिहारी राजा बाजार से गिरफ्फतार कर रविवार को जेल भेज दिया है़ प्रभारी थानाध्यक्ष मुहमद जफ रूद्दीन ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि मदन रस्तोगी,
गुड्डू रस्तोगी व प्रमोद पाण्डेय तीनों आरोपी राजा बाजार के पास है़ छापेमारी कर तीनों को गिरफ्फतार कर लिया गया़ यहां बता दें कि प्रमोद पाण्डेय शंकर सरैया दक्षिणी पंचायत का पंचायत समिति सदस्य है़ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फ रार चल रहा था़ दिनेश की विधवा प्रभावती देवी ने बीते 16 सितंबर को थाना में गांव के ही प्रमोद पाण्डेय, मदन रस्तोगी, अनिल रस्तोगी,
गुड्डू रस्तोगी व राजकुमार प्रसाद के विरूद्ध अपने पति की हत्या करने का मामला दर्ज करायी थी़ प्रभारी थानाध्यक्ष जफ रूद्दीन ने बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्फतारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई मनोज कुमार व रंजीत कुमार शामिल थे़
