एक ही परिवार के चार को फरसे से मारा

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत विष्णुपुर टोला में देवलाल साह, पत्नी सोना देवी, पुत्र सुर साह व पुत्री कलावती कुमारी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर देवलाल साह ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि दरवाजे […]

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत विष्णुपुर टोला में देवलाल साह, पत्नी सोना देवी, पुत्र सुर साह व पुत्री कलावती कुमारी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना को लेकर देवलाल साह ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान पारस साह, लालपरी देवी व रेणु कुमारी हरवे हथियार लेकर दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज करने लगे.

विरोध करने पर हमला कर दिया. बचाने पहुंची पत्नी, पुत्र व पुत्री को भी फरसा से मार घायल कर दिया. पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >