सिरसा कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिरसा कॉलोनी में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड. गये. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. रेणुवाला दास ने पुलिस को बताया है कि उसके पति […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिरसा कॉलोनी में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड. गये. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.

रेणुवाला दास ने पुलिस को बताया है कि उसके पति रामधन दास ने सुनील चंद्र विश्वास से जमीन खरीदी थी. उस जमीन पर दो कमरे का खपरैल मकान है. उस जमीन पर गोपाल सरकार, रंजीत सरकार, मंजीत सरकार, विश्वजीत सरकार, गुड्डु सरकार, नमनवाला दास, दुर्गी सरकार व कन्हाई सरकार हरवे हथियार से लैस होकर कब्जा करने पहुंचे.
विरोध करने पर मुझे व पति को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. बचाने आये पुत्र देवजीत कुमार को पीट कर घायल कर दिया. वहीं गोपाल सरकार ने पुलिस को बताया है कि जमीनी विवाद में पंचायती हुई थी.
पंचायती में रामधन सरकार ने 15 दिनों के अंदर जमीन खाली करने का वादा किया था, लेकिन जमीन खाली नहीं किया. बुधवार को शौच करने जा रहा था. इस दौरान रामधन दास, रेणुवाला दास, इंद्रजीत दास व देवजीत दास ने पकड धारदार हथियार से हमला कर दिया. बचाने पहुंची पत्नी व बेटे के साथ भी मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >