कुंडवा में कपड़े की दुकान में चोरी, प्राथमिकी हुई दर्ज

ढाका : कुंडवा चैनपुर स्थित कृष्णा वस्त्रालय में देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने रोशनदान तोड़कर लगभग लाखों की संपत्ति चोरी कर चमपत हो गया. दुकानदार कृष्णा साह प्रतिदिन की तरह उस दिन भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. जब गुरुवार की सुबह दुकान खोलने आये तो देखा की रोशनदान हटा हुआ है […]

ढाका : कुंडवा चैनपुर स्थित कृष्णा वस्त्रालय में देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने रोशनदान तोड़कर लगभग लाखों की संपत्ति चोरी कर चमपत हो गया. दुकानदार कृष्णा साह प्रतिदिन की तरह उस दिन भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. जब गुरुवार की सुबह दुकान खोलने आये तो देखा की रोशनदान हटा हुआ है और दुकान के अंदर से काफी मात्रा में सामान गायब है.

घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. घटना की सूचना पर डीएसपी बमबम चौधरी, थानाध्यक्ष व एसएसबी के जवान घटना स्थल पर पहुंच खेजी कुत्ता के साथ छापेमारी करना शुरू कर दिया है. दुकानदार श्री साह ने एक आवेदन देकर अज्ञात चोरो के विरूद्ध 50 हजार नगद व लाखों का कपड़ा चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज कराया है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता नही मिल पायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >