अधिकारियों ने किया घाट का निरीक्षण

अरेराज : एसडीओ डीएसपी व डीसीएलआर द्वारा सोमवार को दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. एसडीओ विजय कुमार पांडेय, डीएसपी नुरूल हक व डीसीएलआर सृष्टी कुमार द्वारा पार्वती पोखरा, प्रखंड पोखरा, जलपा भवानी पोखरा सहित दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने […]

अरेराज : एसडीओ डीएसपी व डीसीएलआर द्वारा सोमवार को दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. एसडीओ विजय कुमार पांडेय, डीएसपी नुरूल हक व डीसीएलआर सृष्टी कुमार द्वारा पार्वती पोखरा, प्रखंड पोखरा, जलपा भवानी पोखरा सहित दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की गयी.

वहीं बीडीओ व थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया. छठ व्रतियों के संयम रखते हुए पर्व को मनाने की अपील की गयी. वहीं बीडीओ व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया की छठ घाटों पर पटाखा नहीं बजाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता लाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >