रोशनी की व्यवस्था का निर्देश

सुगौली : छठ पर्व को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घाटों की सफाई, सड़कों की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है. शहरी क्षेत्र के 20 वार्डो में छठ घाट तक पहुंच पथों की साफ-सफाई एवं मरम्मत नगर पंचायत द्वारा करायी जा रही है. इस संबंध में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नसीमा खातून […]

सुगौली : छठ पर्व को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घाटों की सफाई, सड़कों की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है. शहरी क्षेत्र के 20 वार्डो में छठ घाट तक पहुंच पथों की साफ-सफाई एवं मरम्मत नगर पंचायत द्वारा करायी जा रही है.

इस संबंध में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नसीमा खातून के हवाले से मोहमद बच्चू ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सड़कों की सफाई एवं मरम्मत का काम चल रहा है. जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद, पुष्पा देवी, मोहमद अजिमुल्लाह, मोहमद अबुलैश, चंद्रिका शर्मा आदि स्वयं घाटों को दुरुस्त करने में लगे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >