अरेराज : मंगुरहा पंचायत के मुखिया द्वारा सभी छठ घाटों की साफ -सफाई के अलावा जेनसेट की व्यवस्था की गयी है. मुखिया पति रिंकु शुक्ला ने बताया कि पंचायत के सभी छठ घाटों का साफ -सफाई पंचायत वासियों के सहयोग से किया गया है. वहीं सभी छठ घाटों पर जेनसेट की व्यवस्था मुखिया द्वारा किया गया है. घाटों पर उत्तम प्रकाश की व्यवस्था की गयी है. वही दामोदर पुर छठ घाट की सड़क सहित घाट की सफाई की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर किया गया है.
घाट की सफाई में अजय श्रीवास्तव, रूपेश मिश्र, पिपु शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव, धनंजय मिश्र, दिनेश राम, मोहन ठाकुर, मनीष कुमार सहित लोगों का सहयोग रहा है.
