पर्व को ले प्रशासनिक तैयारियां पूरी

मोतिहारी : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंध व्यवस्था की गयी है़ जिले में आवश्यकतानुसार कई जगहों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है़ इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों एवं पुलिस […]

मोतिहारी : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंध व्यवस्था की गयी है़ जिले में आवश्यकतानुसार कई जगहों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है़

इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों एवं पुलिस जवानों की भी तैनाती की गयी है़ डीएम एवं एसपी द्वारा संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है़ अफवाह फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ वैसे लोगों पर नजर रखने को कहा गया है़

जिला एवं अनुमंडल स्तर पर बनाये गये नियंत्रण कक्ष: छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है़ इसके लिए डीएम द्वारा वरीय पदाधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है़ वहीं संबंधित क्षेत्र के एसडीओ एवं डीएसपी को विधि व्यवस्था को लेकर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >