एक ही रात पांच घरों में चोरी

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. 24 घंटे के अंदर चोरों ने अमीन लॉज के आसपास पांच घरों से करीब ढाई लाख की संपत्ति गायब कर दी. चोरी की घटना से परेशान मोहल्लेवासी बुधवार को रतजग्गा करते हुए छठे घर का ताला तोड़ चोरी का प्रयास कर रहे दो […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. 24 घंटे के अंदर चोरों ने अमीन लॉज के आसपास पांच घरों से करीब ढाई लाख की संपत्ति गायब कर दी. चोरी की घटना से परेशान मोहल्लेवासी बुधवार को रतजग्गा करते हुए छठे घर का ताला तोड़ चोरी का प्रयास कर रहे दो शातिर बदमाशों को रंगेहाथ दबोच लिया.

दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार बदमाश खुदानगर मोहल्ला का चांद मियां व मो. आजाद है. चांद मियां अंतरजिला चोर गिरोह का सरगना बताया जा रहा है.
उसके पास से ताला तोड़ने वाला औजार भी बरामद हुआ है.
नगर पुलिस दोनों बदमाशों को एडीजे रामरंग तिवारी के सरकारी आवास सहित करीब दर्जन भर से अधिक घरों का ताला तोड़ चोरी की घटना में तलाश कर रही थी. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश गृहभेदन व बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने में माहिर है.
पूछताछ में दोनों ने दो दर्जन से अधिक घरों का ताला तोड़ने व बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. दोनों की निशानदेही पर चोरी का समान बरामद करने व गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में दारोगा धर्मजीत महतो,
जितेंद्र देव दीपक, सज्जाद गद्दी दोनों बदमाशों को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे है. बताया जाता है कि चांदमारी अमीन लॉज के पास मंगलवार को संजय कुमार के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब दो लाख की संपत्ति गायब कर दी. उसी रात बबलू श्रीवास्तव व बैजू कुमार सहित एक अधिवक्ता के घर से चोरों ने मोबाइल व हजारों का समान गायब कर दिया.
एक ही रात पांच घरों में चोरी की घटना से परेशान मुहल्लावासी रतजगा करने लगे. इस दौरान छठे घर का ताला तोड़ घर में घुसे दोनों बदमाशों को लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया. चांद मियां व मो आजाद की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >