ट्रक की ठोकर से घायल बच्ची की मौत

मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत छपवा चौक पर एक लापरवाह ट्रक चालक ने चार वर्षीय बच्ची को रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घायल बच्ची मीठु साह की पुत्री मुर्ति कुमारी है. परिजन गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे रहमानिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी […]

मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत छपवा चौक पर एक लापरवाह ट्रक चालक ने चार वर्षीय बच्ची को रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घायल बच्ची मीठु साह की पुत्री मुर्ति कुमारी है. परिजन गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे रहमानिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे,

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छतौनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने आवेदन देकर बताया है कि उसकी बच्ची सड़क पार कर रही थी. इस दौरान एक ट्रक के चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसे रौंद डाला. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए सुगौली थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >