मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर पुलिस ने मीना बाजार गांधी चौक स्थित ग्रीन पार्क होटल के नीचे एक दुकान का शटर काट मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा कर लिया. घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का एक बदमाश भी पकड़ा गया है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने […]

मोतिहारी : नगर पुलिस ने मीना बाजार गांधी चौक स्थित ग्रीन पार्क होटल के नीचे एक दुकान का शटर काट मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा कर लिया.

घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का एक बदमाश भी पकड़ा गया है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश छतौनी बंगाली कॉलोनी का प्रदीप कुमार है. उसने पूछताछ में अपने गिरोह के सदस्यों के नाम का खुलासा किया है.
जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले होटल ग्रीन पार्क के नीचे रफीक अहमद के मोबाइल दुकान का ताला तोड चोरों ने लाखों रुपये की मोबाइल चुरा ली थी. इसको लेकर रफीक ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने घटना की तहकीकात करते हुए गिरोह को चिन्हित किया, उसके बाद छतौनी बंगाली कॉलोनी में प्रदीप के घर छापेमारी की.
उसके घर से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, दारोगा धर्मजीत महतो सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >