सीमा की सड़कों पर रहा सन्नाटा

मधेशी आंदोलन : नेपाल पुलिस की गोली से मौत के बाद तनाव दोनों तरफ से मुख्य मार्ग पर यातायात रहा ठप रक्सौल : भारत-नेपाल को चिह्नित करनेवाले नो मेंस लैंड पर सोमवार को नेपाल पुलिस की गोली से भारतीय युवक की मौत के बाद से सीमा पर मंगलवार को भी तनाव बना रहा़ इस कारण […]

मधेशी आंदोलन : नेपाल पुलिस की गोली से मौत के बाद तनाव
दोनों तरफ से मुख्य मार्ग पर यातायात रहा ठप
रक्सौल : भारत-नेपाल को चिह्नित करनेवाले नो मेंस लैंड पर सोमवार को नेपाल पुलिस की गोली से भारतीय युवक की मौत के बाद से सीमा पर मंगलवार को भी तनाव बना रहा़ इस कारण वीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर भारतीय क्षेत्र से नेपाल जानेवाले मुख्य मार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है.
लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तैनात एसएसबी व स्थानीय पुलिस के जवान लोगों को समझाते दिखे़ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शंकराचार्य गेट के समीप स्थित इनरवा पुलिस चौकी के पास नेपाल पुलिस के जवानों ने मुख्य सड़क पर बीचों-बीच लाल रंग का झंडा लगा कर प्रवेश निषेध लिख दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >