मोतिहारी : शहर के बलुआ सब्जी मंडी से सब्जी बेंच कर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता जय नारायण ठाकुर की मौत अज्ञात बोलेरो की ठोकर से हो गयी. घटना सोमवार की रात रघुनाथपुर बस स्टैंड के आगे टर्निंग पर घटी. मृतक तुरकौलिया थाना के बालगंगा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
इधर घर के एक मात्र कमाउ पुत्र के मरने के बाद घर में कोहराम मचा है. रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है. इधर पुलिस अज्ञात बोलेरो की खोज में लगी है कि उक्त बोलेरो कहां का है.
