मोतिहारी कोर्ट हाल्ट का डाक, संवेदक बदला

मोतिहारी : मोतिहारी कोर्ट हाल्ट की अब जिम्मेवारी नये लोगों के हाथों में मोतिहारी स्टेशन के कॉमर्शियल पदाधिकारियों ने सौंप िदया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे हाल्ट का प्रत्येक ढाई-तीन साल पर रिन्यूवल होता है़ लेकिन ये नियम के अनुसार अब प्रत्येक ढाई-तीन साल पर इसका डाक होने लगा है़ यदि […]

मोतिहारी : मोतिहारी कोर्ट हाल्ट की अब जिम्मेवारी नये लोगों के हाथों में मोतिहारी स्टेशन के कॉमर्शियल पदाधिकारियों ने सौंप िदया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे हाल्ट का प्रत्येक ढाई-तीन साल पर रिन्यूवल होता है़ लेकिन ये नियम के अनुसार अब प्रत्येक ढाई-तीन साल पर इसका डाक होने लगा है़

यदि उम्मीदवार अधिक हो तो सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरी करता है तो वैसी स्थिति में लॉट्री सिस्टम लगाया जाता है़ हाल्ट को उक्त व्यक्ति के हवाले कर दिया जाता है़ मोतिहारी कोर्ट हाल्ट की ठेकेदारी पहले लालबाबू पाण्डेय की थी़ उनका अवधि समाप्त होने के बाद मंडल रेल डिविजन कॉमर्शियल विभाग ने एक निविदा आमंत्रित किया,

जिसके तहत मोतिहारी कोर्ट हाल्ट की ठेकेदारी के लिए नौ अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया़ गत 30 अक्टूबर को मुख्य वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर के समक्ष लॉट्री निकाली गयी, जिसमें अरेराज झखरा निवासी अभय कुमार सिंह का नाम आया़ उन्हें यह जिम्मेवारी मोतिहारी रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक एसएस राय, सहायक वाणिज्य अधीक्षक बीएन सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने श्री सिंह को जिम्मेवारी सौंपी़

कहते हैं अधिकारी
मोतिहारी कोर्ट की ठेकेदारी अभय कुमार सिंह के नाम से हुई है़ चार्जिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है़
बीएन सिन्हा, सहायक वाणिज्य अधिकारी, बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >