विवाहिता को जिंदा जलाया

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत कढान गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता जिंदा जला दी गयी. ससुराल वाले घटना को अंजाम देकर शव को घर में छोड़ भाग निकले. मृतका रूपेश सिंंह की पत्नी सरोज देवी है. घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा दलबल के साथ कढान गांव पहुंचे. उन्होंने शव […]

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत कढान गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता जिंदा जला दी गयी. ससुराल वाले घटना को अंजाम देकर शव को घर में छोड़ भाग निकले. मृतका रूपेश सिंंह की पत्नी सरोज देवी है. घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा दलबल के साथ कढान गांव पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.

घटना को लेकर पीपरा कुअंरपुर गांव निवासी सरोज के पिता रामपुकार सिंह ने केसरिया थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने दामाद रूपेश सिंह सहित उसके पिता मदन सिंह, मां मनोरमा देवी सहित नौ लोगों को आरोपित किया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2010 के जुलाई महीना में सरोज की शादी रुपेश सिंह के साथ हुई. शादी के पांच-छह महीना के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व बिजनेस करने के लिए एक लाख रुपये की डिमांड शुरू कर दिये. इसके लिए सरोज के साथ मारपीट भी किया जाने लगा.
इस दौरान सरोज ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी दवा दारू तक नहीं करायी. सरोज ने कई बार फोन से कहा भी कि आपलोग हमे जिंदा देखना चाहते हो तो पैसे की व्यवस्था कर इनलोगों का डिमांड पूरा कर दो, वरना मेरी हत्या हो जायेगी. आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसके ससुराल पहुंच कर काफी आरजू विनती की, लेकिन वे लोग अपनी जीद पर अड़े रहे.
इधर गुरुवार की रात ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी की हत्या कर शव को घर में ही जला दिया गया है. सूचना मिलते ही कढान गांव पहुंचा तो घर में कोई नहीं था. पलंग के नीचे उसका अधजला शव पड़ा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >