घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बुधवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड प्रमुख रूपाली सवैंया, उप प्रमुख रवींद्र घोष की पत्नी काकुली घोष, चंदा मुखी समेत 26 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
आज दो उम्मीदवारों ने डबल सेट नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी संजय पी एम कुजूर ने बताया कि प्रदीप गुप्ता और चंदा मुखी ने डबल सेट कर के नामांकन पत्र दाखिल किया है. जिन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया.
गोहला पंचायत से मृत्युंजय बेरा, दक्षिण बदिया से शनवरा खातुन, दक्षिण इचड़ा से चंदा मुखी, गोहला से नित्यानंद पाल, पश्चिमी बदिया से काकुली घोष, दक्षिणी इचड़ा से सोनिया माहली, पूर्वी मुसाबनी से मंगल मुर्मू, दक्षिणी इचड़ा से प्रमुख रूपाली सवैंया, धोबनी से छीता हांसदा, कुइलीसूता से रामदास मार्डी, उत्तरी इचड़ा से प्रदीप गुप्ता, दक्षिणी बदिया से मुर्शरत जहां, फॉरेस्ट ब्लॉक से पीतांबर हांसदा, कुइलीसूता से तोंता माहली, मुर्गाघुटू से चितरंजन महतो, बेनाशोल से जगु टुडू, गोहला से राजेन कैवर्त, पश्चिमी मुसाबनी से उषा पातर, फॉरेस्ट ब्लॉक से पानमुनी मुर्मू, मुर्गाघुटू से गंगा सागर महतो और मुर्गाघुटू पंचायत से जगदीश गोप ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
