एनडीए से ही होगा विकास: राधामोहन

हरसिद्धि (पू. चंपारण) : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार से बिहार का िवकास होगा. नीतीश कुमार ने बढ़ता बिहार को डोलता बिहार बना दिया़ गांव-गांव, चौक-चौराहों पर शराब दुकान खुलवा दिया़ उन्होंने यह भी बताया कि लालू-नीतीश की अगर सरकार बनी तो गांव-गांव गाय के मांस की दुकान खुलेगी़ […]

हरसिद्धि (पू. चंपारण) : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार से बिहार का िवकास होगा. नीतीश कुमार ने बढ़ता बिहार को डोलता बिहार बना दिया़ गांव-गांव, चौक-चौराहों पर शराब दुकान खुलवा दिया़ उन्होंने यह भी बताया कि लालू-नीतीश की अगर सरकार बनी तो गांव-गांव गाय के मांस की दुकान खुलेगी़ लालू जी को गाय और बकरी के मांस में फर्क नहीं समझते है़ कल्याणपुर (समस्तीपुर) में भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा िक देश के काम नहीं आने वाली जवानी बेकार है. नीतीश जी अहंकारी हैं.
एनडीए सरकार बनी, तो करेंगे सीमांचल का कायाकल्प: अनंत
पूर्णिया : बिहार में पूर्वांचल एवं सीमांचल का इलाका पिछड़ा हुआ है. राज्य में एनडीए की सरकार बनने से पूर्वांचल सहित सीमांचल का कायाकल्प होगा. उक्त बातें केंद्रीय उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कही. वे बुधवार को पूर्णिया में पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >