सचिंद्र हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

चिरैया : शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपुरपकड़ी गांव के एक युवक की हत्या कर देने के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है. मृतक सचिंद्र कुमार सिंह के भाभी प्रणिता देवी पति रविंद्र कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. विदित हो कि विगत सोमवार की रात […]

चिरैया : शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपुरपकड़ी गांव के एक युवक की हत्या कर देने के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है. मृतक सचिंद्र कुमार सिंह के भाभी प्रणिता देवी पति रविंद्र कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. विदित हो कि विगत सोमवार की रात उनके देवर सचिंद्र कुमार सिंह को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर उक्त गांव के सरेह में धान के खेत में शव को फेंक दिया था. इसकी पुष्टि करते हुए शिकारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >