चुनाव के त्रिकोण में फंसी जनता : सीताराम येचुरी

सुगौली (पू. चंपारण) : बिहार की जनता विस चुनाव के त्रिकोण में फंस गयी है. पहला दुशासन, दूसरा सिंहासन तथा तीसरा जनशासन है. दुशासन से मतलब भाई -भाई को लड़ाकर बिहार का विनाश कर दिया. लालू, नीतीश ने सिंहासन के सहारे बिहार को 25 वर्षो तक लूटा तीसरे जन शासन के माध्यम से जनता अपने […]

सुगौली (पू. चंपारण) : बिहार की जनता विस चुनाव के त्रिकोण में फंस गयी है. पहला दुशासन, दूसरा सिंहासन तथा तीसरा जनशासन है. दुशासन से मतलब भाई -भाई को लड़ाकर बिहार का विनाश कर दिया. लालू, नीतीश ने सिंहासन के सहारे बिहार को 25 वर्षो तक लूटा तीसरे जन शासन के माध्यम से जनता अपने अगले भविष्य का निर्माण कर सकती है उक्त बातें मंगलवार को रघुनाथपुर में सीपीआइसीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने अपने पार्टी के प्रत्याशी मदन मोहन यादव के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 32 बार विदेश की यात्रा कर चुके है. दिन में छह बार सूट बदलते है.
उन्हें जनता के दुख दर्द को कोई चिंता नहीं है. वे केवल बयानबाजी करते हैं. 25 वर्षो तक लालू -नीतीश के शासन काल में बंधोपाध्याय कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >