चिरैया : मोतिहारी-ढाका मुख्य पथ पर मिश्रौलिया पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम बीएसएफ के जवानों ने वाहन जांच में एक बोलेरो से पांच लाख रुपये जब्त किया. बीएसएफ की टीम बोलरो पर सवार पटजिलवा गांव के प्रभाकर जायसवाल को नीचे उतार कर पूछताछ कर रही थी. इस दौरान चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया.
थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि चालक द्वारा बोलेरो लेकर फरार होने के पीछे बहुत बड़ा कारण लगा रहा है. हो सकता है कि बोलरो में कुछ आपत्तिजनक समान होगा, जिसके कारण चालक बोलरो लेकर भाग निकला. बोलेरो सहित चालक की खोजबीन के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गये प्रभाकर जायसवाल से पूछताछ की जा रही है. उनके द्वारा बताया जा रहा है कि पांच लाख रुपये घोड़ासहन के पुरनहिया गांव निवासी संवेदक प्रभात कुमार का है.
