दुकान का ताला तोड़ने के आरोप में की पिटाई

मोतिहारी : छतौनी चौक स्थित साहू मेडिकल स्टोर में रविवार की रात चोरी की नीयत से ताला तोड़ने का आरोप लगा कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ जमकर धुनाई की. पिटाई से उसकी हालत काफी खराब है. रहमानिया नर्सिग होम में उसे भर्ती कराया गया है. घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढवा गांव […]

मोतिहारी : छतौनी चौक स्थित साहू मेडिकल स्टोर में रविवार की रात चोरी की नीयत से ताला तोड़ने का आरोप लगा कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ जमकर धुनाई की. पिटाई से उसकी हालत काफी खराब है. रहमानिया नर्सिग होम में उसे भर्ती कराया गया है.

घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढवा गांव निवासी नंदु प्रसाद का पुत्र प्रदीप कुमार है. घटना को लेकर साहू मेडिकल स्टोर के मालिक ने प्रदीप पर चोरी की नियत से दुकान का ताला तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. वहीं प्रदीप के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर हत्या की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है.
रविवार की रात करीब दस बजे वह घर से अचानक निकल गया. सुबह में सूचना मिली कि कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगा पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है. इस मामले में दवा दुकानदार संजीव कुमार सहित गुड्डु कुमार, अंकुर कुमार, नरेश कुमार व सियाराम जायसवाल को आरोपित किया है. छतौनी के प्रभारी थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >