विशेष निगरानी में है तीनों संदिग्ध

मोतिहारी : नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा के घुसपैठ करते गिरफ्तार तीन संदिग्ध पर हरैया थाना में फॉरेनर एक्ट व भादवि की धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. मोतिहारी के सेंट्रल जेल में तीनों संदिग्ध को हाइ सिक्युरिटी वार्ड में रखा गया है. उनकी हरेक गतिविधि पर नजर […]

मोतिहारी : नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा के घुसपैठ करते गिरफ्तार तीन संदिग्ध पर हरैया थाना में फॉरेनर एक्ट व भादवि की धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया.

मोतिहारी के सेंट्रल जेल में तीनों संदिग्ध को हाइ सिक्युरिटी वार्ड में रखा गया है. उनकी हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों संदिग्धों पर निगरानी के लिए अलग से सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.

इधर एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध पाकिस्तानी दंपति पीरजदा जहांगीर व उसकी बेगम वसाम हामिद के संबंध में विशेष जानकारी के लिए जम्मू के कुपबाड़ा पुलिस से सम्पर्क किया गया है,
क्योंकि पीरजदा मूल रूप से कुपबाडा का ही रहने वाला है. उसके संबंध में कुपबाड़ा पुलिस तहकीकात शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है.
उन्होंने बताया कि तीनों संदिग्धों के पास से बरामद सेलफोन के व्हाट्सएप व जैटिंग के साथ-साथ सेलफोन में लोड मोबाइल नंबरों की पड़ताल शुरू कर दी गयी है.
तीनों के मोबाइल जांच रिपोर्ट से भी कुछ महत्वपूर्ण राज खुलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी दंपति को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने वाले मुजफ्फरपुर जिला के कथैया थाना अंतर्गत गोपीनाथपुर का रहने मोहम्मद जसीम की गतिविधि की जांच पड़ताल भी की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में पाकिस्तानी दंपति ने बताया है कि जसीम से उनकी मुलाकात काठमांडु के एक पान की दुकान पर हुई.
जसीम से पाकिस्तानी दंपति ने भारतीय सीमा में प्रवेश कराने को कहा. वह झट से तैयार हो गया. पाकिस्तानी दंपति के दो बच्चे उसके नहीं है. दोनों बच्चे को गोद लिया है. उसके दोनों बच्चे पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद हाथियावाल में रहते है, लेकिन उनका जम्मू में हमेशा आना जाना रहता है.
इधर सूत्रों की माने तो गिरफ्तार तीनों संदिग्धों से रॉ, आइबी, स्पेशल ब्रांच, एसएसबी इंटेलिजेंस व पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ कई सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी पूछताछ की, लेकिन आतंकी संगठन से उनके कनेक्शन होने का प्रमाण नहीं मिला. आगे की तहकीकात में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >