मोतिहारी : केसरिया के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौनशोषण किया गया. परिजनों ने युवती व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो गांव में पंचायती बैठी.
युवक के परिजन भरी पंचायत में शादी के लिए तैयार हो गये, लेकिन बाद में इनकार कर दिया. उनके द्वारा केश-मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर
युवती ने अपने प्रेमी मो. तबरेज सहित उसके पिता मो. मुस्लीम, चाचा मो असलम व जुबैद मियां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. केसरिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि युवती को महिला थाना भेजा गया है. न्यायालय में उसका बयान दर्ज होगा, उसके बाद मेडिकल जांच करायी जायेगी.
युवती ने पुलिस को बताया है कि नया बाजार वार्ड नंबर सात का रहने वाले मो. तबरेज ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया. मोबाइल खरीद कर दिया, उसके बाद शादी का झांसा देकर एक साल से लगातार यौनशोषण करते आ रहा है. 12 अक्तूबर की रात मोबाइल पर फोन कर एक कमरे में बुला शारीरिक संबंध बना रहा था.
इस दौरान भाई फैयाज ने हमलोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. उसकी चिल्लाने की आवाज पर मां व दीदी पहुंच गयी. परिजनों ने तबरेज को पकड़ना चाहा, लेकिन हाथापार्इ कर फरार हो गया. गुरुवार को गांव में पंचायती बैठी, जिसमें तबरेज के परिजन शादी के लिए तैयार हो गये, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. महिला थाना के प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर यौनशोषण की पुष्टि होगी. इधर केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपित घर छोड़ फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
