मोतिहारी. सीमा पर अपराधियों का आज भी बोलबाला है़ अपराधी अपराध कर बड़ेआराम से नेपाल चले जाते है़ नेपाल में अपराध कर वापस भारत लौट आते है़ इस दौरान वे दोनों ही देशों में रूकने के लिए ठिकाना ढूंढते है़ यदि कमजोर लोग मिले तो मारपीट कर जबरदस्ती उनके घर में रहते है़
ऐसी ही एक घटना आदापुर थाना में घटित हुई़ महिला के साथ अपराधियों ने मारपीट किया और उसे घायल कर दिया़ घायल महिला शारदा खातून पति सुब्राती मियां आदापुर की रहनेवाली बतायी जाती है़
