बेतिया: हाथियों के कुचलने से दो लोगों की मौत, कई घरों को किया घ्वस्त

बेतिया: बगहा के रामनगर के मनचंगवा गांव में हाथियों ने कुचल कर दंपती को मार डाला. जबकि एक दर्जन ग्रामीणों का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. बगहा के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सोमवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इसी दौरान यह हादसा हुआ. वन विभाग हाथियों के पकड़ने में जुट गया है. […]

बेतिया: बगहा के रामनगर के मनचंगवा गांव में हाथियों ने कुचल कर दंपती को मार डाला. जबकि एक दर्जन ग्रामीणों का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. बगहा के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सोमवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इसी दौरान यह हादसा हुआ. वन विभाग हाथियों के पकड़ने में जुट गया है. वन विभाग ने घटना में मारे गये लोगों के परजिनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व एरिया से हाथियों का झुंड निकला और बगल के गांव में घुसकर कई घरों को क्षतिग्रस्त करने लगा. इसी दौरान गांव के लोग भागने लगे. तभी दो लोग हाथियों के झुंड के चपेट में आ गये. हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >