रंगदारी मामले में सिम विक्रेता पर होगी कार्रवाई

मोतिहारी : नगर पुलिस ने राजाबाजार के पेंट व्यवसायी राहुल कुमार से 20 लाख की रंगदारी मांगने में सिम विक्रेता पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है़ जिस मोबाइल नंबर से व्यवसायी के पास रंगदारी के लिए फोन किया गया है, वह सिम कार्ड एमएस कॉलेज गेट स्थित जीएस कम्युनिकेशन से निर्गत हुआ है़ पुलिस […]

मोतिहारी : नगर पुलिस ने राजाबाजार के पेंट व्यवसायी राहुल कुमार से 20 लाख की रंगदारी मांगने में सिम विक्रेता पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है़ जिस मोबाइल नंबर से व्यवसायी के पास रंगदारी के लिए फोन किया गया है, वह सिम कार्ड एमएस कॉलेज गेट स्थित जीएस कम्युनिकेशन से निर्गत हुआ है़
पुलिस को शक है कि सिम विक्रेता ने फर्जी आइडी पर किसी गलत व्यक्ति को सिम बेचा है़ इसके लिए सिम नंबर का सीडीआर व अन्य कागजात निकाले जा रहे है़ पुलिस को छानबीन में जो तथ्य मिला है, उसके अनुसार जमीनी विवाद में रंगदारी मांगी गयी है़ रंगदारी मांगने के लिए ही सिम लिया गया है, क्योंकि उस सिम से सिर्फ पेंट व्यवसायी के पास ही फोन हुआ है़ वह सिम एयरसेल कंपनी का है़ जिस-जिस समय रंगदारी के लिए फोन किया गया है, उस-उस समय का टावर लोकेशन बलुआ व उसके आसपास के इलाके का बता रहा है़
यानी रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्व व्यवसायी के आसपास के ही है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि सिम विक्रेता की खोज की जा रही है़ उससे भी पूछताछ होगी़ उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रंगदारी मांगने वाला पकडा जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >