मोतिहारी : पुलिस को धक्का देकर न्यायिक हिरासत से फरार अनिल श्रीवास्वत व उसके भजीजा विक्की कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ विक्की सहित तीन अज्ञात पर पर जालसाज को न्यायिक हिरासत से भगा ले जाने का आरोप है़
यह प्राथमिकी जालसाज को साथ लेकर न्यायालय गये होमगार्ड जवान नगीना गिरि के बयान पर दर्ज हुआ है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अनिल व विक्की की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है़
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अनिल को चेक बाउंस के मामले में शनिवार को बेलबनवा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया़ रविवार को होमगार्ड जवान नगीना गिरि व भोला प्रसाद नगर थाना की जीप से अनिल को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय में पहुंच़े उन्हें न्यायालय परिसर में छोड़ चालक जीप लेकर चला गया़ वहां पेशकार ने अनिल का कस्टडी लिया, उसके बाद दोनों होमगार्ड जवान अनिल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आवास पर पेषी के लिए पैदल लेकर चले.
कुछ दूर आगे बढ़ने पर विक्की बाइक लेकर पहुंचा, उसके बाद दोनों होमगार्ड जवान को धक्का देकर अनिल हथकड़ी व रस्सा के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गया़ इंस्पेक्टर ने बताया कि अनिल के बेलबनवा स्थिति घर पर मंगलवार को भी छापेमारी की गयी़ घर में ताला लगा हुआ था़ उसकी बीबी व बच्चे भी घर छोड़ फरार हो चुके हैं
