करोड़ों के चेक बाउंस का आरोपित पुलिस को धक्का देकर फरार

मोतिहारी : जालसाजी में गिरफ्तार अनिल श्रीवास्तव रविवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया. वह बेलवनवा का रहने वाला है. उसके खिलाफ नगर व छतौनी थाना में करोड़ों रुपये के चेक बाउंस के दर्जन भर मामले दर्ज हैं. नगर पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि अनिल को सीजीएम […]

मोतिहारी : जालसाजी में गिरफ्तार अनिल श्रीवास्तव रविवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया. वह बेलवनवा का रहने वाला है. उसके खिलाफ नगर व छतौनी थाना में करोड़ों रुपये के चेक बाउंस के दर्जन भर मामले दर्ज हैं. नगर पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था.
बताया जाता है कि अनिल को सीजीएम के कोर्ट में पेशी के लिए दो पुलिसकर्मी लेकर जा रहे थे. कोर्ट से कुछ ही दूरी पर अनिल का भतीजा विक्की व एक अन्य व्यक्ति बोलेरो से पहुंचे. पुलिस कर्मियों को बोला कि वे इसी गाड़ी से चलें. अनिल गाड़ी में बैठ गया जब पुलिस कर्मी बैठने वाले थे, तभी अनिल व उसके भतीजे ने दोनों को धक्का देकर गाड़ी से गिरा दिया. और फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही शहर की नाकेबंदी कर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी की पर सफलता नहीं मिली. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अनिल के घर बेलवनवा व उसके रिश्तेदार व सहयोगियों के घर भी छापेमारी की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >