मोतिहारी : निकाय चुनाव सात जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा़ जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी़ नियंत्रण कक्ष जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बनाया गया है़
यह नियंत्रण कक्ष निर्वाचन कार्य से मतगणना समाप्ति के साथ परिणाम की घोषणा तक कार्य करेगी. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06252-230195, 230165, 230176, 230102 व टॉल फ्री नंबर 18003456373 है़ वहीं मतदान के दिन सभी एसडीओ व बीडीओ को अपने मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश दिया है़
