मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत मथुरापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर धर्मेद्र पासवान की पत्नी पूनम देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी़
उसी समय नारद पासवान, झुन्नु पासवान, पार्वती देवी व कुंती देवी हरवे हथियार से लैस होकर गाली गलौज करते हुए पहुंची़ गाली देने से मना करने पर फरसा से मार घायल कर दिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा़
