हरसिद्धि (पू चं) : ओलहा मेहता टोला पंचायत के ओलहा बाजार पर होटल कर्मी 35 वर्षीय चुलबुल राय की गला घोंट हत्या कर दी गयी़ घटना शुक्रवार रात की है़ मृतक केसरिया के राजपुर गांव का रहनेवाला था़ वह ओलहा बाजार निवासी राजदेव साह के होटल में साल भर से काम कर रहा था़
उसका शव शनिवार सुबह ओहला मेहता टोला बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास फेंका मिला़ पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है़ मृतक के भाई सुनील कुमार ने थाना में आवेदन देकर होटल संचालक राजदेव साह सहित रूपेश साह व मूंगा ठाकुर को आरोपित किया है़
उसने पुलिस को बताया है कि मजदूरी को लेकर चुलबुल राय व राजदेव साह के बीच झंझट हुआ था़ राजदेव काम करा मजदूरी नहीं दे रहा था़ मजदूरी का पैसा पचाने की नीयत से एक साजिश के तहत तीनों ने मिल कर चुलबुल की गला घोंट हत्या कर दी़
