मोतिहारी : शताब्दी साहित्यकार जार्ज ऑरवेल का 112वां जन्मदिवस गुरुवार को मनाया गया़ इस दौरान शहर स्थित लेखक की जन्मस्थली पर स्थानीय रोटरी मोतिहारी लेक टाउन व जार्ज ऑरवेल कमेमोरेटिव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह आयोजित हुई़
इस अवसर पर शहर के विशिष्टजनों ने ऑरवेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी़ एनिमल फॉर्म व 1984 जैसे विश्व विख्यात उपन्यासों के रचयिता के जन्मदिवस पर विशेषज्ञों ने उनकी लेखनी पर प्रकाश डाला़ एमएस कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख प्रो मोहम्मद इकबाल हुसैन ने लेखक की रचनाओं का विशलेषण भी किया़
उन्होंने गांधी के प्रति लेखक के विचारों पर भी सार्थक टिप्पणी की़ समारोह में महाराज हरेंद्र किशोर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य विनय वर्मा, पंडित छोटेलाल मिश्र, संगीत महाविद्यालय के संस्थापक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, जिला स्कूल की प्राचार्य शशिकला देवी आदि मौजूद थ़े
सबने लेखक के जन्मस्थान के विकास को अहम बताया़ रोटरी मोतिहारी लेक टाउन के अध्यक्ष डा भगवान प्रसाद व जार्ज ऑरवेल कमेमोरेटिव कमेटी के अध्यक्ष देवप्रिय मुखर्जी ने समारोह की मेजबानी की़ समारोह में मुख्य तौर पर लेखक के जन्मस्थान के विकास की दिशा में हो रहे कार्यो को सार्थक रूप देने पर चर्चा हुई़ कार्यक्रम में अरुण कुमार, डा एसी सिन्हा, नगदाहां सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरि, लालबाबू प्रसाद गुप्ता, डा ए कुमार, केके श्रीवास्तव, रोहित, सौरभ आदि मौजूद थ़े
