गोविंदगंज : ममरखा पंचायत के मुखिया पति ज्वाला प्रसाद की गिरफ्तारी से आक्रोशित ग्रामीणों व व्यवसायी ने रविवार को मलाही बाजार बंद कर सड़क को जाम कर दिया़ नाराज लोग मलाही थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग कर रहे थ़े उनका कहना था कि मुखिया पति को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है़
थाना में रिकॉल स्लिप भी जमा है़ इसके बावजूद थानाध्यक्षमुखिया पति को जबरन हथकड़ी पहना खिंचते हुए थाना ले गय़े सूचना पर पहुंचे अरेराज इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने मुखिया पति से रिकॉल स्लिप मंगा कर देखा, उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया़ इंस्पेक्टर ने नाजार लोगों को मामले की जांच कर थानाध्यक्ष के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम हटा और व्यवसायियों ने दुकानें खोली़
इधर मुखिया पति श्री प्रसाद ने बताया कि 20 जून की शाम थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने सात बजे दलबल के साथ पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया़ उनसे जमानत मिलने व थाना में रिकॉल स्लिप जमा करने की बात कही, लेकिन उन्होंने एक न सुनी, हथकड़ी लगा जबरन खिंचते हुए थाना ले गय़े उसके बाद पॉकेट से 35 हजार नकद व सोने की अंगूठी निकाल ली उन्होंने थानाध्यक्ष पर एक साजिश के तहत छवी धूमिल करने का आरोप लगाया़
कहा कि थानाध्यक्ष के तानाशाही रवैया, दुकानदारों व ड्राइवरों को डरा धमका कर वसूली करने, बेवजह ग्रामीणों के साथ मारपीट करने की घटना से एसपी को अवगत कराया जायेगा़ थानाध्यक्ष श्री राजेष प्रसाद ने ग्रामीणों व व्यवसायियों द्वारा लगाये गये आरोप को गलत बताया़ उन्होंने मुखिया पति को हथकड़ी लगा घसीट कर थाना ले जाने की घटना से इनकार किया है़
